Maharashtra: शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला
कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल को फरवरी में ईडी ने समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कांग्रेस विधायक उस वक्त पेश नहीं हुए थे।
विस्तार
शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल से पूछताछ कर रही है। पांडुरंग पाटिल बुधवार को ईडी के सामने पेश हुए। कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल को फरवरी में ईडी ने समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कांग्रेस विधायक उस वक्त पेश नहीं हुए थे। ईडी ने बताया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुशरिफ को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
क्या है शुगर मिल भ्रष्टाचार मामला
साल 2022 में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईडी में एनसीपी नेता हसन मुशरिफ के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि मुशरिफ ने कोल्हापुर की अप्पासाहेब नालावडे शुगर मिल में 100 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। आरोप है कि मुशरिफ ने अपने एक रिश्तेदार की मदद से निजी फर्म द्वारा इस घोटाले को अंजाम दिया गया।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शुगर मिल का अधिग्रहण ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसका स्वामित्व मातीम हसीन मंगोली के पास हैं। मंगोली, एनसीपी नेता मुशरिफ के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि मिल के अधिग्रहण में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। एक अन्य शिकायत में किरीट सोमैया ने आरोप लगाए थे कि मुशरिफ एक अन्य शुगर मिल द्वारा 127 करोड़ रुपए के अवैध डायवर्जन और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ED: शरद पवार के करीबी हसन मुश्रिफ के घर ईडी ने फिर मारा छापा, चीनी मिल खरीद में घोटाले का है आरोप
बीते महीने भी ईडी ने एनसीपी नेता हसन मुशरिफ को कोल्हापुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी। अब ईडी हसन मुशरिफ को पूछताछ के लिए भी जल्द बुला सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.