फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searches NCP Leader Hasan Mushrif home in Kolhapur in sugar mill corruption case Maharashtra News

ED: शरद पवार के करीबी हसन मुश्रिफ के घर ईडी ने फिर मारा छापा, चीनी मिल खरीद में घोटाले का है आरोप

Sun, 12 Mar 2023 07:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 12 Mar 2023 07:03 AM IST
सार

माना जा रहा कि आप्पासाहेब नलावडे चीनी मिल की खरीद के मामले में हुए घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान मुश्रिफ के घर के बाहर राकांपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। ईडी ने चीनी मिल घोटाले और जिला सहकारी बैंक से संबंधित कुछ कागजात भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
ED searches NCP Leader Hasan Mushrif home in Kolhapur in sugar mill corruption case Maharashtra News
हसन मुश्रिफ - फोटो : twitter

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को दो माह में दूसरी बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री हसन मुश्रिफ के कोल्हापुर के कागल स्थित घर पहुंची और करीब साढ़े नौ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मुश्रिफ की पत्नी और बेटा वहां मौजूद थे। ईडी के अधिकारियों का दल पुलिस बल के साथ सुबह सात बजे मुश्रिफ के घर में दाखिल हुआ। गहन तलाशी के बाद शाम साढ़े चार बजे टीम बाहर आई।

विज्ञापन


छापे के दौरान ईडी के अधिकारी एक प्रिंटर भी अपने साथ ले गए थे। माना जा रहा कि आप्पासाहेब नलावडे चीनी मिल की खरीद के मामले में हुए घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान मुश्रिफ के घर के बाहर राकांपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। ईडी ने चीनी मिल घोटाले और जिला सहकारी बैंक से संबंधित कुछ कागजात भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर और उसका सहयोगी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
उधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर और उसके सहयोगी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता से उसके पिता को रिहा करने के बदले में यह राशि मांगी गई थी। सीबीआई की नागपुर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह गिरफ्तारी की। शिकायतकर्ता के मुताबिक चोरी का सामान खरीदने और दुकान में रखने के आरोप में फर्नीचर दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया था। उसको रिहा करने के बदले पांच लाख रुपये मांगे गए थे। बातचीत के बाद रिहाई के लिए 3 लाख रुपये की रकम तय हुई,जिसे उन्हें तीन किस्तों में देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed