फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Congress attacked Shinde and BJP Jairam Ramesh said BJP captured Maharashtra on the basis of money power Latest News Update

Maharashtra: कांग्रेस का शिंदे और भाजपा पर हमला, जयराम रमेश बोले- भाजपा ने धनबल, सत्ताबल और बाहुबल के दम पर महाराष्ट्र पर किया कब्जा 

Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
सार

जयराम रमेश ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए पहले ध्रुवीकरण और हिंसा को बढ़ावा देते ही और फिर पैसा व सत्ता का दुरुपयोग कर दूसरे दलों की सरकार गिराती है।

विज्ञापन
Maharashtra: Congress attacked Shinde and BJP Jairam Ramesh said BJP captured Maharashtra on the basis of money power Latest News Update
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिराकर शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने धनबल, सत्ताबल और बाहुबल के दम पर एक और राज्य को अनैतिक ढंग से अपने कब्जे में कर लिया है। कांग्रेस के मुताबिक, महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है और साफ है कि मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक ढ़ंग से चुनी हुई सरकारों को जिस तरह अस्थिर कर रही है उसकी हम कड़ी भर्त्सना एवं निंदा करते हैं। भाजपा चाहती है कि सत्ता उसके पास रहे या फिर कुर्सी की डोर उसके हाथों में हो। 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से भाजपा का ध्यान जनहित के कामों के बजाय राज्यों में सत्ता पर कब्जा करने और चुनी हुई सरकारों को गिराने पर रहा है। खरीद-फरोख्त, राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्षों की शक्तियों का गलत इस्तेमाल से लेकर ईडी-सीबीआइ जैसी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए पहले ध्रुवीकरण और हिंसा को बढ़ावा देते ही और फिर पैसा व सत्ता का दुरुपयोग कर दूसरे दलों की सरकार गिराती है। 2016 में उत्तराखंड में भाजपा ने कुछ इसी तरह कांग्रेस की सरकार गिराई थी। इसी वर्ष अरुणाचल में भी कांग्रेस के 44 में से 43 विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में दलबदल करते हुए बीजेपी समर्थित फ्रंट पीपल्स पार्टी आफ अरुणाचल प्रदेश में शामिल हो गए। इसके अलावा मणिपुर, बिहार, कर्नाटक में भी भाजपा ने यह खेल किया। मार्च 2020 में जब देश में कोरोना की तबाही आने वाली थी तब मध्य प्रदेश में राजनीतिक षडयंत्र कर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराया गया। वर्ष 2021 में पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी दो और घटनाएं हैं जहां भाजपा ने धनबल के दम पर अनैतिक ढंग से सरकार बनाने की कोशिश की। पहला महाराष्ट्र जहां नवंबर 2019 में आधी रात को एनसीपी के 10 विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी, लेकिन फिर उन्हें सत्ता से हटना पड़ा। दूसरा राजस्थान, जहां 2020 में कांग्रेस के 19 विधायकों को बरगलाने की भाजपा ने कोशिश की, पर वहां उसकी दाल नहीं गली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed