{"_id":"63788d2307557027b6328b80","slug":"maharashtra-congress-and-shiv-sena-face-to-face-after-rahul-gandhi-remarks-on-vd-savarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सावरकर पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस व शिवसेना आमने-सामने, पटोले बोले- राहुल की आलोचना करने वाले...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सावरकर पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस व शिवसेना आमने-सामने, पटोले बोले- राहुल की आलोचना करने वाले...
Sat, 19 Nov 2022 01:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:30 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा, भारत जवाहर लाल नेहरू की भूमि है। पूरा देश स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले हर नेता- वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी जैसे नेताओं का सम्मान करता है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर सावरकर पर राहुल गांधी की कथित टिप्प्णी के बाद शिवसेना व कांग्रेस आमने-सामने होती दिख रही है। उनके बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस तरह के बयानों से महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार आ सकती है।
विज्ञापन
अब शनिवार को राउत ने कहा है कि भारत जवाहर लाल नेहरू की भूमि है। पूरा देश स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले हर नेता- वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी जैसे नेताओं का सम्मान करता है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और भारत उनकी भूमि है।
विज्ञापन
नेहरू न होते पाकिस्तान बन जाता भारत
संजय राउत ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया। ऐसा न होता तो देश को पाकिस्तान जैसा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता। इससे पहले शुक्रवार को राउत ने कहा था कि शिवसेना वीर सावरकर को आदर्श मानती है। ऐसे में उन पर टिप्पणी करने से महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी गठबंधन में दरार आ सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस बोली- बताएं अंग्रेजों से पेंशन क्यों लेते थे सावरकर
वहीं, राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जो लोग सावरकर पर टिप्पणी के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उन्हें अंग्रेजों से 60 रुपये पेंशन क्यों मिलती थी। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे कांग्रेस संगठन एकजुट और ऊर्जावान है। पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी एक वैचारिक बहस चाहती है और वह लोगों को एकजुट करना चाहती है।