{"_id":"674ff384e5efb8102b09fd9d","slug":"maharashtra-cm-will-be-devendra-fadnavis-bjp-core-committee-meeting-final-his-name-eknath-shinde-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: छंट गए संशय के बादल, फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: छंट गए संशय के बादल, फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
Wed, 04 Dec 2024 12:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:32 PM IST
सार
महाराष्ट्र भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि महायुति गठबंधन के नेता बुधवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय के बादल छंट गए हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक में भी देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे। फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए राज्य की जनता का भी आभार जताया।
तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि महायुति गठबंधन के नेता बुधवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएम के साथ ही दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। ऐसी चर्चाएं हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
चुनाव नतीजों के बाद से ही सीएम के नाम पर बना हुआ था संशय
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी हो गए थे, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी सीएम के नाम का एलान नहीं किया गया था। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते चर्चा थी कि भाजपा का ही सीएम बनेगा, लेकिन इसे लेकर गठबंधन में कुछ मतभेद रहे। हालांकि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि उन्हें भाजपा नेतृत्व का फैसला मंजूर होगा, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि राज्य की जनता उन्हें मुख्यमंत्री चाहती है। दिल्ली में अमित शाह के मुलाकात के बाद जिस तरह से अचानक से एकनाथ शिंदे सतारा स्थित अपने गांव गए थे, उसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि अब संशय के बादल छंट गए हैं और फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और उनके सीएम बनने की राह भी साफ हो गई है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो