फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray praised thinking of Veer Savarkar and Sanjay Raut congratulates Nawab Malik for exposing truth in Mumbai Cruise Drugs case

Maharashtra: मुख्यमंत्री ठाकरे ने वीर सावरकर की वैज्ञानिक सोच को सराहा, संजय राउत ने नवाब मलिक को दी बधाई

Sat, 28 May 2022 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 May 2022 09:24 PM IST
सार

वीर सावरकर की 139वीं जयंती पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनकी वैज्ञानिक सोच को देश के लिए प्रेरणा बताया। उधर, शिवसेना के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए नवाब मलिक को बधाई दी है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray praised thinking of Veer Savarkar and Sanjay Raut congratulates Nawab Malik for exposing truth in Mumbai Cruise Drugs case
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की वैज्ञानिक सोच और निष्ठावान राष्ट्रवाद देश के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं। सावरकर की 139वीं जयंती पर हिंदुत्व की विचारधारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर एक साहित्यकार, एक शक्तिशाली वक्ता, एक अच्छे संगठनकर्ता थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। 
विज्ञापन


संजय राउत ने दी नवाब मलिक को बधाई
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नेता नवाब मलिक को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शुभकामना दी। कोल्हापुर में मीडिय से बात करते हुए राउत ने कहा कि मलिक इस मामले की असलियत और भाजपा का असली चेहरा सामने लाने की कीमत चुका रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस सवाल पर कि क्या शिवसेना पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी, राउत ने कहा , 'हम क्यों मांग करेंगे? क्या सरकार को नहीं दिखता कि किस तरह उन्होंने एक युवा को फर्जी ड्रग्स मामले में फंसाने और उसका जीवन बर्बाद करने की कोशिश की। आर्यन खान को एक महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था। क्या यह न्याय है?'


राउत ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों पर राजनीतिक दबाव की वजह से महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दो मंत्री जेल में बंद हैं। कल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शिवसेना के मंत्री अनिल परब के परिसरों पर छापेमारी की थी। यह राजनीतिक बदले से अधिक है। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार है। 


षडयंत्र रचने वालों पर हो कार्रवाई: दिलीप वलसे पाटिल
आर्यन खान सहित छह लोगों को क्लीन चिट दिए जाने के बाद साल 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी समीर वानखेडे फिर सुर्खियों में आ गए है। केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई के निर्देश के एक दिन बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि आर्यन खान के खिलाफ षडयंत्र रचने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गृहमंत्री पाटिल ने शनिवार को कहा कि पिछले साल बांबे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी थी। इसके बाद अब यह भी बात सामने आ गई है कि आर्यन खान पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी और इसलिए उनका नाम चार्जशीट से हटा दिया गया है। मुझे लगता है कि केंद्र ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। अगर, कोई किसी बेगुनाह को झूठा फंसा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed