फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM uddhav thackeray directs Health Dept to make plans to for all districts to tackle the possible third wave of COVID

महाराष्ट्र : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएम उद्धव ने की बैठक, स्वास्थ्य विभाग को योजना बनाने के दिए निर्देश

Thu, 24 Jun 2021 05:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Jun 2021 05:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उद्धव ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिलों के कलेक्टरों से बात कर रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Maharashtra CM uddhav thackeray directs Health Dept to make plans to for all districts to tackle the possible third wave of COVID
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी जिलों में योजना बनाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिलों के कलेक्टरों से बात की और जिलों में कोरोना के मामलों की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद थे।

विज्ञापन


सीएम उद्धव ने कोरोना की तीसरी लहर पर चिंता जताते हुए कहा कि अभी किसी भी तरह की ढील देनी जल्दबाजी होगी। हालांकि जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की पाबंदियां तय की गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन को वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रतिबंधों को लेकर फैसला करना है।
विज्ञापन


सीएम उद्धव ने जिलाधिकारियों से कहा कि अगर क्षेत्रों में भीड़ होती है, तो संक्रमण बढ़ सकता है और स्थिति खराब हो सकती है। अपने शहर या जिले में संक्रमण का अध्ययन करें और ढील देने में जल्दबाजी न करें। मुख्यमंत्री ने कोरोना की तासरी लहर की चिंताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग को दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन, दवाओं एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने कहा कि उपरोक्त सात जिलों की स्थिति चिंता का विषय है। इनमें से तीन जिले कोंकण में, तीन पश्चिमी महाराष्ट्र में और एक मराठवाड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है और इस संबंध में जिलों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्य सचिव ने आरटी-पीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाने और मलिन बस्तियों में रोकथाम के उपायों को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed