फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Shinde will visit Ayodhya, know all about

Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे जाएंगे अयोध्या, पहले ठाकरे पर लगा था यात्रा रुकवाने का आरोप

Tue, 03 Jan 2023 01:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इससे पहले नवंबर 2019 के सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से लंबित विवाद हल करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया था। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Shinde will visit Ayodhya, know all about
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। शिंदे ने मंगलवार को नागपुर में यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई।

विज्ञापन

बता दें, शिवसेना में बगावत से पहले शिंदे समेत शिवसेना के तमाम विधायकों को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या जाने से रोक दिया था। यह शिवसेना में बगावत के बड़े कारणों में से एक बना था।उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में भगवान राम का विशाल मंदिर बन रहा है। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में शिंदे ने अयोध्या जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि कुछ धार्मिक नेता सोमवार को उनसे मिले थे और उन्हें अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का न्योता दिया। 
विज्ञापन

सीएम शिंदे ने कहा, 'अयोध्या पूजा और प्रार्थना का स्थल है। मैं निश्चित रूप से वहां जाऊंगा।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। इससे पहले नवंबर 2019 के सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से लंबित विवाद हल करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना में बगावत के वक्त 22 जून 2022 को शिवसेना के बागी विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर  कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन विधायकों ने लिखा था कि उन्हें अयोध्या जाने से रोका गया। कहा गया था कि उन्हें अयोध्या के बीच रास्ते से मुंबई वापस बुलवाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed