फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: CM Shinde says I will do 10 good deeds in exchange for one charge, took a jibe at Sanjay Raut

Maharashtra: मुंबई में बोले सीएम शिंदे- एक आरोप के बदले करूंगा 10 अच्छे काम, संजय राउत पर भी ली चुटकी

Sun, 26 Feb 2023 04:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 26 Feb 2023 04:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में एक सार्वजनिक समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान शिंदे ने कहा कि वह आलोचना का जवाब नहीं देंगे क्योंकि वह बात करने के बजाय काम करना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra: CM Shinde says I will do 10 good deeds in exchange for one charge, took a jibe at Sanjay Raut
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि महानगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें कुछ ठेकेदारों के प्रभाव को हटाने और लोगों को बेहतर सड़कें और सेवाएं देने के लिए बीएमसी चुनाव जीतने की जरूरत है। 
विज्ञापन


शिंदे मुंबई में एक सार्वजनिक समारोह में बोल रहे थे जहां उन्होंने 320 विभिन्न परियोजनाओं पर काम शुरू किया। उन्होंने कहा, 'मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है। हमें शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की जरूरत है। हम कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित कर रहे हैं, जो इस्तेमाल किए गए पानी को ट्रीट करेंगे और केवल साफ पानी समुद्र में छोड़ेंगे।'
विज्ञापन


आलोचना का जवाब देने के बजाय काम करना पसंद है 
शिंदे ने आगे कहा कि वह आलोचना का जवाब नहीं देंगे क्योंकि वह बात करने के बजाय काम करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, 'यदि आप मुझ पर एक आरोप लगाते हैं, तो मैं जवाब में मुंबई शहर में 10 अच्छे काम करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत पर ली चुटकी 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का नाम लिए बगैर उन्होंने चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने कहा, 'पहले मुंबई में मिल के सायरन हुआ करते थे, जिस पर हर कोई ध्यान देता था। अब केवल एक ही सायरन है और किसी को इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।'


सड़कें बनने से ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा: फडणवीस 
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक साथ कई काम शुरू हो रहे हैं, इसलिए मुंबईकरों को अगले महीनों तक असुविधा और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'एक बार जब सभी सड़कों का निर्माण ठीक से हो जाएगा, तो ट्रैफिक जाम नहीं होगा और प्रदूषण नियंत्रण में रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed