फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cm shinde said pm modi remove corruption pest devendra fadnavis

Maharashtra: 'पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के कीड़े को खत्म कर दिया है', सीएम शिंदे ने तारीफ में कही बड़ी बात

Tue, 15 Aug 2023 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि पहले जब सरकारें एक रुपया भेजती थीं तो लाभार्थियों को सिर्फ 15 पैसे मिलते थे लेकिन डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से अब लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा जाता है। 

विज्ञापन
maharashtra cm shinde said pm modi remove corruption pest devendra fadnavis
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के कीड़े को खत्म कर दिया है। सीएम शिंदे ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम शिंदे ने अपने आधिकारिक निवास वर्षा में भी झंडारोहण किया।
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात
राज्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में सीएम शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि प्रभावी प्रशासन और देश के विकास पर वह फोकस करेंगे और प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के कीड़े को खत्म कर दिया है। सीएम ने कहा कि पहले जब सरकारें एक रुपया भेजती थीं तो लाभार्थियों को सिर्फ 15 पैसे मिलते थे लेकिन डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से अब लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा जाता है। 
विज्ञापन


पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए अहम महाराष्ट्र
राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार दिन-रात सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी के पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी के सपने को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उक्त बात कही। फडणवीस ने ड्यूश बैंक की उस रिपोर्ट का भी हवाला दिया है, जिसमें महाराष्ट्र को देश की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया था। डिप्टी सीएम ने गढ़चिरौली पुलिस के जवानों को 32 वीरता मेडल मिलने पर पुलिस विभाग की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी कोर्नार पुल का उद्घाटन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के पिपली बुर्गी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले कोठी कोर्नार पुल का उद्घाटन किया। यह पुल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को जोड़ता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed