फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Shinde announce that government to build helipad in every tahsil taluka

Maharashtra: सीएम शिंदे की बड़ी घोषणा, हर तहसील में हेलीपैड बनाएगी महाराष्ट्र सरकार, मरीजों को होगा फायदा

Tue, 29 Nov 2022 07:34 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

सीएम शिंदे ने कहा कि सभी तहसील में एक हेलीपैड होना चाहिए, और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि आवंटित जल्द से जल्द हो।

विज्ञापन
Maharashtra CM Shinde announce that government to build helipad in every tahsil taluka
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर तहसील में एक हेलीपैड बनाएगी और राज्य में रनवे विस्तार पर काम करेगी ताकि लोगों की चिकित्सा सहायता सही से मिले। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के निदेशक मंडल की 81वीं बैठक में सीएम शिंदे ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


 महाराष्ट्र में 15 हवाई अड्डे और 28 हवाई पट्टी
योजनाओं की घोषणा करते हुए सीएम शिंदे ने अधिकारियों को रनवे और हवाई अड्डों के विस्तार का काम एक साथ करने का भी निर्देश दिया। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक कपूर ने बताया कि महाराष्ट्र में 15 हवाई अड्डे और 28 हवाई पट्टी हैं।
विज्ञापन


सभी तहसील में एक हेलीपैड होना चाहिए
सीएम शिंदे ने कहा कि सभी तहसील में एक हेलीपैड होना चाहिए, और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि आवंटित जल्द से जल्द हो। जिससे इसका उपयोग विशेष रूप से दूर के क्षेत्रों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को हवाई मार्ग से ले जाने में हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए निर्देश
सीएम शिंदे ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को गोसीखुर्द, कोयना और कोंकण क्षेत्रों में पर्यटन के लिए सीप्लेन के लॉन्च की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान सीएम शिंदे ने अमरावती, शिरडी, गोंदिया, रत्नागिरी और सोलापुर में हवाईअड्डों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed