फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Fadnavis said that Congress ignored the role of tribal heroes in the country independence

Maharashtra: 'कांग्रेस ने आदिवासी वीरों की भूमिका को नजरअंदाज किया', बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर फडणवीस

Sat, 15 Nov 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 03:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका को जानबूझकर नजरअंदाज किया। बीरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में फडणवीस ने आदिवासी समुदाय की जल, जमीन, जंगल और संस्कृति की सुरक्षा पर सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
Maharashtra CM Fadnavis said that Congress ignored the role of tribal heroes in the country independence
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले के कांग्रेस नेतृत्व वाले सरकारों ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका को इतिहास की किताबों से जानबूझकर हटाया। यह बात उन्होंने शनिवार को आदिवासी अधिकार नेता और स्वतंत्रता सेनानी बीरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर कही।  इस दौरान फडणवीस ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय की जल, जमीन, जंगल और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि आदिवासी छात्रों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें आदिवासी आश्रम शालाओं का निर्माण, जिन छात्रों को आदिवासी छात्रावास में प्रवेश नहीं मिलता, उन्हें 60,000 रुपये की सहायता, आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने और आदिवासी गांवों में सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी राज्य और केंद्र की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Terrorism: आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला अब इस देश का साथ, कर दिया ये बड़ा वादा

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासी छात्रों को मिलरहा लाभ- सीएम फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि आदिवासी आश्रम शालाओं का डिजिटलीकरण और उच्च शिक्षा योजनाओं से आदिवासी छात्रों को लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के उस संदेश को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदाय के योगदान को उजागर करने और उनके सम्मान में किताबें लिखने, मूर्तियां बनाने और स्मारक स्थापित करने की बात कही थी।

नितिन गडकरी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
सीएम फडणवीस के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बिरसा मुंडा के जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। गडकरी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार आदिवासी समुदाय के जल, जमीन और जंगलों के विकास को नई दिशा देने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बिरसा मुंडा के योगदान को भी सराहा और कहा कि सरकार आदिवासियों के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Blast: लाल किले के पास धमाका मामले में बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से MBBS छात्र गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed