फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde says in Assembly We are with onion farmers

Onion Farmers: सीएम शिंदे बोले- हम प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ, जरूरत पड़ी तो देंगे वित्तीय मदद

Wed, 01 Mar 2023 03:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Mar 2023 03:15 AM IST
सार

शिंदे ने कहा कि हम राज्य में प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) ने प्याज की खरीद शुरू कर दी है इससे कीमतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde says in Assembly We are with onion farmers
महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI

विस्तार

थोक बाजार में प्याज की कीमतों में गिरावट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार किसानों को वित्तीय मदद मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन


निचले सदन में शिंदे ने कहा कि हम राज्य में प्याज की खेती करने वाले किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) ने प्याज की खरीद शुरू कर दी है इससे कीमतें बढ़ जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तहत आने वाला एक शीर्ष संगठन है, जो भारत में कृषि उपज के लिए विपणन सहकारी समितियों से संबंधित है।

विज्ञापन


शिंदे ने बजट सत्र के दूसरे दिन कहा कि उनके अनुरोध पर नेफेड ने प्याज की खरीद बढ़ा दी है और किसानों से 2.38 लाख टन प्याज पहले ही खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विशेष क्षेत्र में क्रय केंद्र नहीं है, तो वहां इसे किसानों के लिए खोला जाएगा। महाराष्ट्र में एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार ‘लासलगांव कृषि उत्पाद बाजार समिति’ में प्याज का भाव सोमवार को गिरकर प्रति किलोग्राम दो से चार रुपये तक रह गया जिसके कारण नाराज किसानों ने प्याज बेचना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्याज के निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं है। यदि जरूरी हुआ तो किसानों को कुछ वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। इसके पहले विधानसभा में नासिक से आने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल ने किसानों की पीड़ा का जिक्र किया और केंद्र सरकार की प्याज संबंधी नीति पर सवाल उठाया।

भुजबल ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े थोक बाजार में से एक हमारे निर्वाचन क्षेत्र में है। तुर्किये, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, यूक्रेन, मोरक्को, उज्बेकिस्तान और बेलारूस में प्याज की बहुत अधिक मांग है। हमें प्याज का निर्यात करना चाहिए जिससे किसानों को लाभ होगा। भुजबल ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों ने शिकायत की है कि भारत सरकार मनमाने ढंग से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा रही है या इसे हटा रही है। उन्होंने कहा कि वे भारत से प्याज खरीदने के इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि नीति में निरंतरता नहीं है।

भुजबल ने कहा कि मैं राज्य सरकार से दिल्ली में लोगों से बातचीत करने का अनुरोध करता हूं, वह पीयूष गोयल (केंद्रीय वाणिज्य मंत्री) भी हो सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि किसानों को नुकसान नहीं हो।


भाजपा नेता राहुल अहेर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, श्रीलंका की कमजोर अर्थव्यवस्था और बांग्लादेश के हालात भी खराब मांग के लिए उत्तरदायी हैं। इसके अलावा देश के बहुत से राज्यों ने प्याज की खेती करनी शुरू कर दी है जिसके कारण हमारे राज्य के किसानों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed