{"_id":"6741b8074548f7b43902df82","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-dy-cms-devendra-fadnavis-and-ajit-pawar-show-victory-signs-and-exchange-sweets-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में फिर महायुति: ताजपोशी से पहले लगे ठहाके, एक-दूसरे की बातें सुनकर हंसते रहे एकनाथ शिंदे-अजित पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में फिर महायुति: ताजपोशी से पहले लगे ठहाके, एक-दूसरे की बातें सुनकर हंसते रहे एकनाथ शिंदे-अजित पवार
Sat, 23 Nov 2024 04:42 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:42 PM IST
सार
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद गठबंधन के नेता एक साथ सामने आए, इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सभी नेताओं ने राज्य की जनता का आभार जताया और एक-दूसरे के प्रति कृतज्ञता भी जताई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन एक बार फिर सत्ता में काबिज होगी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तीनों दलों ने बेहतर प्रदर्शन किया और विपक्षी गठबंधन के घटक दलों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है। वहीं इस प्रचंड जीत के बाद महायुति के प्रमुख नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राज्य की जनता और सहयोगी दलों का आभार जताया। इस दौरान महायुति के नेताओं के बीच कुछ मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
ताजपोशी से पहले जमकर लगे ठहाके
- फोटो : ANI
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महायुति नेताओं के बीच कुछ ऐसा संवाद देखने को मिला...
एकनाथ शिंदे: जनता को सब याद था। इस चुनाव में लोगों ने यह ध्यान रखा कि कौन आखिर किस पार्टी का है। (अजित पवार की तरफ इशारा करते हुए) वैसे आपकी कौन सी राष्ट्रवादी से हैं? (ठहाकों के बीच) ...और इनकी पार्टी आखिर किसकी है, लोगों ने यह तय कर लिया।
अजित पवार (ठहाकों के बीच): इसी तरह जनता ने यह भी तो फैसला कर दिया कि शिवसेना आखिर किसकी है।
एकनाथ शिंदे: हमारी 56 सीटें आईं। अमित शाह जी, भूपेंद्र जी, नड्डा जी, राजनाथ सिंह जी हमारे साथ रहे।
अजित पवार (शिंदे को एक और नाम याद दिलाते हुए): आठवले साहब भी तो हैं...।
एकनाथ शिंदे: आठवले साहब तो हमारे साथ ही हैं। उनका तो सौ टका स्ट्राइक रेट रहता है।

#WATCH | #MaharashtraElection2024 | Maharashtra CM Eknath Shinde, Dy CMs Devendra Fadnavis and Ajit Pawar and leaders of Mahayuti show victory signs and exchange sweets as the Mahayuti is set to form the govt in the state. pic.twitter.com/wyJVEs45fh
— ANI (@ANI) November 23, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
महायुति में ताजपोशी से पहले लगे ठहाके
- फोटो : ANI
ये गठबंधन अगले 5 साल तक साथ मिलकर काम करेगा- अजित
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, लड़की बहन योजना हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुई। इसने हमारे हर विरोधी को परास्त कर दिया। मैंने अपनी याददाश्त में ऐसी जीत नहीं देखी। हम जीत से विचलित नहीं होंगे, लेकिन इससे हमारी जिम्मेदारी जरूर बढ़ गई है। हमें अब जिम्मेदारी से काम करना होगा। खासकर वित्तीय अनुशासन की जरूरत है, ताकि हम अपने सभी वादे पूरे कर सकें। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। जो लोग ईवीएम को दोष दे रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम ईवीएम के कारण ही लोकसभा हारे थे और अब हम झारखंड भी ईवीएम के कारण ही हारे हैं। हम बहुत कम अंतर से कुछ सीटें हारे हैं। यह गठबंधन महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए अगले 5 साल तक साथ मिलकर काम करेगा।