{"_id":"6352b90a2456b920fc087d2d","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-devendra-fadnavis-attend-mnss-diwali-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बीएमसी चुनाव से पहले नए गठजोड़ की सुगबुगाहट! मनसे के दिवाली कार्यक्रम में पहुंचे शिंदे-फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बीएमसी चुनाव से पहले नए गठजोड़ की सुगबुगाहट! मनसे के दिवाली कार्यक्रम में पहुंचे शिंदे-फडणवीस
Fri, 21 Oct 2022 08:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:51 PM IST
सार
शिंदे ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में दिवाली और अन्य त्योहार नहीं मनाए जा सके। हमने (इस साल) गणपति, नवरात्रि का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया है। यह दिवाली की अच्छी शुरुआत है और हम खुलकर सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे
- फोटो : ट्विटर/ एकनाथ शिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा आयोजित एक दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज ठाकरे ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
'दीपोत्सव' समारोह को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में दिवाली और अन्य त्योहार नहीं मनाए जा सके। हमने (इस साल) गणपति, नवरात्रि का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया है। यह दिवाली की अच्छी शुरुआत है और हम खुलकर सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई के दस नगर निगमों में चुनावों की घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है। भाजपा, शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से बेदखल करना चाहती है।
विज्ञापन