{"_id":"62c2c8a543f60450545d5d15","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-breaks-down-as-he-remembers-his-family-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद सीएम शिंदे हुए भावुक, बोले- शिवसेना के साथ काम करते हुए मैंने दो बच्चों को खोया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद सीएम शिंदे हुए भावुक, बोले- शिवसेना के साथ काम करते हुए मैंने दो बच्चों को खोया
Mon, 04 Jul 2022 04:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 04 Jul 2022 04:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहले मुझे एमवीए सरकार में सीएम बनाया जाना था लेकिन बाद में अजीत दादा ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनाया जाना चाहिए। मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई और मैंने उद्धव जी से कहा कि आगे बढ़ो।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद अपने परिवार को याद करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि "जब मैं ठाणे में शिवसेना पार्षद के रूप में काम कर रहा था, मैंने अपने 2 बच्चों को खो दिया और सोचा कि सब कुछ खत्म हो गया है ... मैं टूट गया था लेकिन आनंद दीघे साहब ने मुझे राजनीति में बने रहने के लिए मना लिया।"
'कभी सीएम पद पर नजर नहीं डाली'
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहले मुझे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में सीएम बनाया जाना था लेकिन बाद में अजीत दादा (अजीत पवार) या किसी ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनाया जाना चाहिए। मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई और मैंने उद्धव जी से कहा कि आगे बढ़ो और मैं उनके साथ हूं। मैंने उस पद (सीएम) पर कभी नजर नहीं डाली।
विज्ञापन
'बाला साहेब की वोटिंग पर छह साल किसने लगाया प्रतिबंध'
शिंदे ने कहा, हम शिवसैनिक हैं और हमेशा बालासाहेब और आनंद दिघे के शिवसैनिक रहेंगे। मैं आप सभी याद दिलाना चाहता हूं कि वहां कौन था जिसने बालासाहेब के वोटिंग पर छह साल का प्रतिबंध लगाया था। शिंदे ने आगे कहा, मैं देवेंद्र फडणवीस जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे (पिछली सरकार में) मंत्री के रूप में काम करने का मौका दिया ..और मैं समृद्धि महामार्ग परियोजना पर काम कर सका।
ईंधन पर वैट कम करेगी महाराष्ट्र सरकार: एकनाथ शिंदे
शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ईंधन पर वैट (मूल्य संवर्धित कर) जल्द ही कम करेगी। शिंदे ने विश्वास मत जीतने के बाद एक चर्चा का जवाब देते हुए सदन को सूचित किया कि ईंधन पर वैट कम करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में लिया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde breaks down as he remembers his family in the Assembly, "While I was working as a Shiv Sena Corporator in Thane, I lost 2 of my children & thought everything is over...I was broken but Anand Dighe Sahab convinced me to continue in politics." pic.twitter.com/IVxNl16HOW
— ANI (@ANI) July 4, 2022विज्ञापन