फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra cm devendra fadnavis announced loan waive off and house to flood affected

महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए कृषि ऋण माफी और नए मकान

Mon, 19 Aug 2019 10:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra cm devendra fadnavis announced loan waive off and house to flood affected
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Getty Images
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए ऋण माफी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, बाढ़ में अपना घर गंवा बैठने वालों के लिए नए मकान, मुफ्त खाद्यान्न जैसे विभिन्न कदमों की सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए घोषणा की। 
विज्ञापन


इस माह के प्रारंभ में भारी बारिश और बाढ़ ने पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण में भारी तबाही मचायी। इसकी सबसे अधिक मार कोल्हापुर और सांगली जिलों पर पड़ी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एक समिति इस अप्रत्याशित बाढ़ के कारणों का पता लगाएगी और उनकी पुनरावृति को रोकने के उपाय सुझाएगी। 
विज्ञापन


सेवानिवृत अधिकारी नंदकुमार वाडनेरे की अगुवाई में यह समिति बनाई जा रही है। वाडनेरी जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत प्रधान सचिव हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसानों की फसल एक हेक्टयर से अधिक जमीन में नष्ट हो गई, वे ऋण माफी के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयकर और जीएसटी रिटर्न फाइल करने में छूट की अपनी मांग केंद्र के सामने रखेगी और उसे मान लेने का अनुरोध करेगी। वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाढ में अपना घर गंवा बैठे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान और एक लाख रूपये नकद सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बाढ़ प्रभावित लोगों को तीन महीने तक मुफ्त अनाज देंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र से 6 हजार करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता की मांग संबंधी मंत्रिमंडल का प्रस्ताव नई दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को मिल गया है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे कहा है कि उन्हें रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट पहुंच जाने के बाद इलाके के सर्वेक्षण के लिए एक टीम महाराष्ट्र आएगी और फिर सहायता जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed