{"_id":"5fd1a0314c36f647ec076305","slug":"maharashtra-cji-sa-bodbe-mother-allegedly-duped-property-caretaker-nagpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की मां से ढाई करोड़ की ठगी, केयरटेकर ने अंजाम दी वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की मां से ढाई करोड़ की ठगी, केयरटेकर ने अंजाम दी वारदात
Thu, 10 Dec 2020 09:43 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
एसए बोबडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की मां से ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को उनके केयरटेकर ने अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए नागपुर पुलिस ने एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सीजेआई एसए बोबडे की मां मुक्ता बोबडे नागपुर में आकाशवाणी स्क्वॉयर के पास स्थित सीडन लॉन की मालकिन हैं। यह लॉन शादी-समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि बोबडे परिवार ने तापस घोष को 2007 में सीडन लॉन का केयरटेकर बनाया था। उसे अच्छी-खासी सैलरी दी जाती थी और बुकिंग पर कमीशन भी मिलता था।
विज्ञापन
केयरटेकर ने ऐसे की ठगी
गौरतलब है कि मुक्ता बोबडे की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसका फायदा तापस घोष और उसकी पत्नी ने उठाया। उन्होंने पैसों के लेन-देन में हेराफेरी कर दी और सीजेआई एसए बोबडे की मां को करीब ढाई करोड़ रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन