{"_id":"6745a56f3a5c633cab007e99","slug":"maharashtra-chief-minister-discussion-bjp-shivsena-ncp-union-minister-athawale-eknath-shinde-ajit-pawar-news-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'शिंदे नहीं मानते तो अजित..', सीएम पद के लिए जद्दोजहद के बीच केंद्रीय मंत्री की सलाह, पढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'शिंदे नहीं मानते तो अजित..', सीएम पद के लिए जद्दोजहद के बीच केंद्रीय मंत्री की सलाह, पढ़ें
Tue, 26 Nov 2024 04:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:09 PM IST
सार
26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। शिवसेना नेता अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे। उधर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाले महायुति में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराष्ट्र में महायुति के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी गलियारों में घमासान तेज हैं। जहां चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए आगे किए जाने के कयास लग रहे हैं, वहीं शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखने को लेकर आवाजें उठी हैं। दूसरी तरफ कुछ राकांपा कार्यकर्ताओं की तरफ से अजित पवार का नाम भी उछाला गया है। हालांकि, अब केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को लेकर भाजपा को ऐसी सलाह दी है, जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
क्या बोले रामदास अठावले?
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख अठावले ने कहा है कि शिंदे को अब मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में आ जाना चाहिए। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अगर शिंदे मुख्यमंत्री पद से दावा नहीं हटाते तो भाजपा को राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए। अठावले ने कहा कि शिंदे ने ढाई साल अच्छा काम किया है। लेकिन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री अब देवेंद्र फडणवीस को होना चाहिए।
शिंदे ने सीएम पद से इस्तीफा दिया
26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। शिवसेना नेता अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे। उधर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाले महायुति में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
शिवसेना-राकांपा विधायक दल की बैठक में क्या हुआ?
एनसीपी के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अजीत पवार को नेता चुना गया। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने अजीत पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना। पार्टी नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि सभी विधायक चाहते हैं कि शिंदे सीएम बने रहें।