फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Central approves renaming of Aurangabad and Osmanabad as Chhatrapati Sambhajinagar and Dharashiv

Maharashtra: औरंगाबाद और उस्मानाबाद का बदला नाम; उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे केजरीवाल

Fri, 24 Feb 2023 10:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्धव ठाकरे से मिलने महाराष्ट्र पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Maharashtra: Central approves renaming of Aurangabad and Osmanabad  as Chhatrapati Sambhajinagar and Dharashiv
उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन

 

 

फडणवीस ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को 24 फरवरी को लिखे दो पत्र ट्वीट किए। पत्रों में कहा गया है कि केंद्र को मध्य महाराष्ट्र के इन दो शहरों के नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का आखिरी निर्णय था। एकनाथ शिंदे नीत नई सरकार ने मंत्रिमंडल के उस फैसले को रद्द कर दिया था और इस बारे में नए सिरे से फैसला किया था।

केजरीवाल और मान पहुंचे मुंबई
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।  इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एक साल लाने को लेकर चर्चा हुई। केजरीवाल ने कहा, हम लोग इस रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे। उद्धव ठाकरे शेर के बेटे हैं, उनकी पार्टी और चुनाव चिह्न को चुराया गया है। मुझे उम्मीद है कि उद्धव ठाकरे को जल्द ही न्याय मिलेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा, बीजेपी के लोग केवल गुंडागर्दी करते हैं। 


पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में 
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अजनाला घटना के बारे में कहा कि पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है। पंजाब पुलिस सक्षम है। पंजाब के सामाजिक भाईचारे पर 10 साल गोलियां चलीं और बम फूटे, लेकिन यहां के लोग मिलकर रहना पसंद करते हैं। पंजाब को हम नंबर वन स्टेट बनाकर रहेंगे। यह हमारी गारंटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed