फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cabinet decides to support reservation policy in promotion in government jobs news in Hindi

महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला: सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण का समर्थन करेगी सरकार

Wed, 13 Oct 2021 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Oct 2021 09:45 PM IST
सार

बुधवार को हुई बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण की नीति का समर्थन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Cabinet decides to support reservation policy in promotion in government jobs news in Hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को निर्णय लिया कि वह सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण का समर्थन करेगी। कैबिनेट ने यह फैसला उच्च पदों पर एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणियों के प्रतिनिधित्व के तहत स्थापित एक रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैबिनेट ने बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण की नीति को समर्थन देने का फैसला लिया। इसके साथ ही कैबिनेट ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखेगी, जहां यह मामला लंबित है। 

विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट ने एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) और पिछड़े वर्गों के वर्तमान प्रतिनिधित्व पर मुख्य सचिव सीताराम कुंते की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान समय में राज्य कैडर में वरिष्ठ पदों पर इन समुदायों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक अतिरिक्त हलफनामा दाखिल किया जाएगा। इस हलफनामे प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार का पक्ष स्पष्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हलफनामे में इस रिपोर्ट का और इसमें पाई गई जानकारियों का उल्लेख भी किया जाएगा। इससे पहले मई की शुरुआत में, सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति और घुमंतू जनजाति और विशेष पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लोक सेवकों के लिए पदोन्नति में आरक्षण को हटाते हुए अंतरिम आदेश जारी किया था। हालांकि, कड़े विरोध के बाद राज्य सरकार ने बाद में अंतरिम आदेश पर रोक लगाते हुए इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया था। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीले पदार्थों को लेकर केंद्र के प्रस्ताव को दी मंजूरी
इसके अलावा कैबिनेट ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तपोषित 'नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन' के प्रस्ताव को लागू करने की मंजूरी दे दी। केंद्र इस योजना के लिए 13.70 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा। इसे साल 2023 तक लागू किया जाना है। इस कार्य योजना का उद्देश्य बहुआयामी रणनीति के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रतिकूल परिणामों को कम करना है। एक अन्य निर्णय में, राज्य कैबिनेट ने राज्य के प्रत्येक पात्र लोक कलाकार को एक कल्याणकारी योजना के तहत पांच हजार रुपये वितरित करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed