फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Burglars break open ATM, return empty-handed as no cash found

Maharashtra: चोरों ने तोड़ा एटीएम, नकदी नहीं मिलने पर लौटे खाली हाथ

Sat, 19 Aug 2023 10:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र)।
पीटीआई, पालघर (महाराष्ट्र)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश देर रात करीब दो बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए। उन्होंने न केवल एटीएम बॉक्स को तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
 

विज्ञापन
Maharashtra: Burglars break open ATM, return empty-handed as no cash found
एटीएम लूट का प्रयास (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर शहर के पास कुछ चोरों ने शनिवार तड़के एक राष्ट्रीयकृत बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) तोड़ दी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि एटीएम के अंदर कोई नकदी नहीं थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पालघर तालुका के मसवान गांव में हुई।

विज्ञापन


मनोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कुछ बदमाश देर रात करीब दो बजे एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम कियोस्क में घुस गए। उन्होंने न केवल एटीएम बॉक्स को तोड़ दिया, बल्कि कमरे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि, वे एटीएम से कुछ भी नहीं ले जा सके क्योंकि उसमें नकदी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मशीन में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था इसलिए नकदी नहीं डाली गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed