{"_id":"69e85bd0ece1d439430b300a","slug":"maharashtra-bjp-protests-over-womens-reservation-woman-anger-erupts-amidst-road-blockade-congress-criticizes-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा के महिला आरक्षण पर प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम से फूटा महिला का गुस्सा, कांग्रेस ने घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा के महिला आरक्षण पर प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम से फूटा महिला का गुस्सा, कांग्रेस ने घेरा
Wed, 22 Apr 2026 10:55 AM IST
Sandhya Kumari
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sandhya Kumari
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:55 AM IST
सार
मुंबई में भाजपा के प्रदर्शन से लगे ट्रैफिक जाम पर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने हमला बोला। एक महिला ने मंत्री गिरीश महाजन से बहस कर विरोध जताया, जिसे गायकवाड़ ने “सच्ची नारी शक्ति” बताया और भाजपा की इवेंट राजनीति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
वर्षा गायकवाड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि एक महिला, जो अपने बच्चे को लेने जा रही थी, उसे घंटों इंतज़ार करना पड़ा क्योंकि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा के एक कार्यक्रम के लिए सड़क बंद कर दी गई थी। गायकवाड़ ने भाजपा पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया उसमें ट्रैफिक की अफरा-तफरी को लेकर एक महिला और मंत्री गिरीश महाजन के बीच हुई बहस कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा नेता के सामने महिला के विरोध को असली नारी शक्ति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, वे सिर्फ़ ट्रैफिक जाम पैदा करते हैं, उस महिला की प्रतिक्रिया मुंबई की जनता के गुस्से को दर्शाती है। गायकवाड़ ने कहा, आम जनता अब भाजपा की इवेंटबाजी को अच्छी तरह समझ गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके में महिला आरक्षण बिल पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुई ट्रैफिक की अफरा-तफरी ने एक नाराज महिला को मंत्री महाजन का सामना करने पर मजबूर कर दिया, और उसने ट्रैफिक जाम के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया, जिससे भाजपा के विरोध प्रदर्शन के तरीकों की आलोचना और बढ़ गई। महिला ने मंत्री से कहा "यहाँ से चले जाओ। तुम लोग ट्रैफिक जाम लगा रहे हो,” महिला ने पूछा कि जब पास में ही कोई खुला मैदान मौजूद था, तो फिर गाड़ियों की आवाजाही में रुकावट डालने के बजाय रैली वहां क्यों नहीं की गई।