{"_id":"601b368efff9805947454b31","slug":"maharashtra-bjp-president-appeals-to-cm-yogi-for-action-taken-on-sharjeel-usmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने शरजील उस्मानी पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने शरजील उस्मानी पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार
Thu, 04 Feb 2021 05:19 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Feb 2021 05:19 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता शरजील उस्मानी के विवादित भाषण पर सियासी घमासान जारी है। मुंबई और पुणे में उस्मानी के खिलाफ शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। पाटिल ने हिंदुओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई के लिए योगी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र के अनुसार अलीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने 30 जनवरी को पुणे में एलगार परिषद में कहा कि आज का हिंदू समाज सड़ चुका है। उसने समाज में द्वेष फैलाने की नीयत से कई और बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ इस प्रकार की भाषा देशद्रोह से कम नहीं है। शरजील उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मूल निवासी है।
विज्ञापन
एलगार परिषद में उस्मानी के अपमानजनक भाषण दिए पांच दिन हो गए। महाराष्ट्र की 12.5 करोड़ जनता को ऐसा प्रतीत होता है कि यहां की उद्धव ठाकरे सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाली है। इससे देश का हिंदू समाज और महाराष्ट्र की जनता दुख के साथ गुस्से में है। उस्मानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश सीएम योगी दें। ।
विज्ञापन
एलगार परिषद के जवाब में हिंदु विजय दिवस मनाने का एलान
उस्मानी के भाषण से हुए विवाद के बीच ब्राह्मण महासंघ ने पुणे में ही एलगार परिषद के जवाब में हिंदू विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष आनंद दवे ने कहा कि हिंदुओं का नहीं एलगार परिषद के लोगों का दिमाग सड़ चुका है। उन्होंने कहा कि साल 1971 में 10 फरवरी को दिल्ली के लालकिले पर मराठों ने भगवा झंडा फहराया था। इसलिए हम इस दिन हिंदू विजय दिवस मनाएंगे। जहां एलगार परिषद हुई थी उसी गणेश कला क्रीड़ा मंच पर हिंदू विजय दिवस मनाने की अनुमति के लिए सरकार से विनती करेंगे।
एलगार परिषद के लिए नहीं मिलनी चाहिए अनुमति- खान
एलगार परिषद के पूर्व संयोजक इब्राहिम खान ने कहा है कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। खान ने कहा कि एलगार परिषद के नाम पर दो समाज के बीच धार्मिक वैमनस्य पैदा होता है। हिंदू समाज कट्टर नहीं है। आज भी यहां गंगा-जमुनी तहजीब कायम है। शरजील उस्मानी का मतलब समस्त मुस्लिम समाज नहीं है। ऐसे लोग मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि वे जल्द ही पुणे के जिलाधिकारी को लिखित पत्र देंगे कि आगे से एलगार परिषद को कार्यक्रमों की अनुमति न दी जाए।