फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP MLA Dadarao Keche in Wardha violating Coronavirus Lockdown

भाजपा विधायक ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, जन्मदिन पर लोगों को बांटा अनाज

Mon, 06 Apr 2020 09:25 AM IST
Rohit Ojha एएनआई, वर्धा
एएनआई, वर्धा Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP MLA Dadarao Keche in Wardha violating Coronavirus Lockdown
विधायक दादाराव केचे के घर के बाहर बड़ी संख्या में जमा लोग - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भाजपा के विधायक ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। भाजपा विधायक दादाराव केचे ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों में अनाज बांटा। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। 

विज्ञापन

 
सब डिविजनल अधिकारी हरीश धार्मिक ने कहा कि विधायक दादाराव केचे पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक ने बंद के दौरान प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक के घर के बाहर मुफ्त में अनाज लेने के लिए कम से कम सौ लोग एकत्रित हुए थे जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें तितर बितर किया।

विधायक ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी और यह उनके खिलाफ विपक्षी दलों की राजनीतिक साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed