{"_id":"612dd4d48ebc3e79e2450459","slug":"maharashtra-bjp-mla-announces-to-celebrate-dahi-handi-uddhav-sent-police-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने किया दही हांडी मनाने का एलान, पुलिस ने घर पर डाला डेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने किया दही हांडी मनाने का एलान, पुलिस ने घर पर डाला डेरा
Tue, 31 Aug 2021 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:35 PM IST
सार
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस बार जन्माष्टमी पर सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं बीजेपी विधायक ने दही हांडी मनाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार और बीजेपी के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब बीजेपी विधायक राम कदम की ओर से दही हांडी मनाने के एलान के बाद पुलिस ने उनका घर पूरी तरह घेर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस विधायक राम कदम से बात कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना के चलते है मनाही
दरअसल, राज्य में कोविड प्रोटोकॉल लागू है। इसके चलते किसी को भी सार्वजनिक तौर पर धार्मिक आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस बीच बीजेपी विधायक राम कदम ने सार्वजनिक तौर से जन्माष्टमी के दिन दही हांडी कार्यक्रम के आयोजन का एलान कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विधायक बोले- हम मनाकर रहेंगे दही हांडी
विधायक राम कदम का कहना है कि सरकार को दही हांडी मनाने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से एक पूरी तरह कोरोना का टीका लगाए हुए पांच लोगों को तो इस आयोजन की अनुमति दी जाए। अगर सरकार पुलिस बल का प्रयोग करके आयोजन करने से रोकती है तो हम दही हांडी मनाकर रहेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता अपने 30 कार्यकर्ताओं के साथ बाबुलनाथ मंदिर के द्वार फिर से खोलने की मांग कर रहे थे।
एमएनएस के चार कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवर्निमाण सेना के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं की ओर से दही हांडी का आयोजन किया जा रहा था, जिस पर उनके खिलाफ कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।