{"_id":"5bec2ea8bdec226957070d30","slug":"maharashtra-bjp-mla-anil-gote-announces-resignation-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : भाजपा विधायक अनिल गोटे लेंगे राजनीति से संन्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : भाजपा विधायक अनिल गोटे लेंगे राजनीति से संन्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर महाराष्ट्र के धुले से भाजपा विधायक अनिल गोटे ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर अपराधियों की एंट्री का गंभीर आरोप लगाया है। गोटे ने एलान किया है कि आगामी 19 नवंबर को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
गोटे ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि धुले विधानसभा क्षेत्र में कुछ आपराधिक लोग को संगठन में शामिल किया गया है। पार्टी में अपराधियों को एंट्री मिलने से वे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राव साहब दानवे के अपराधियों को रेड कारपेट वेलकम करने के तरीके से बहुत दुखी हूं। भाजपा भी कांग्रेस की टू कॉपी बनती जा रही है, इसलिए वह पार्टी और विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। गोटे ने कहा कि 19 नवंबर से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के पहले ही दिन अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दूंगा।
विज्ञापन
दरअसल, धुले में महानगरपालिका चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने धुले में कई एनसीपी के नेताओं को पार्टी में शामिल किया है, जिससे वे नाराज हैं। यदि विधायक गोटे भाजपा छोड़ते हैं तो यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए दूसरा झटका होगा। क्योंकि, इससे पहले पिछले महीने ही नागपुर के कटोल से भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने भी पार्टी छोड़ दी थी।