फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP hits back at Uddhav Mogambo line with you have disappeared like Mr India jibe

Shiv Sena Rift: उद्धव के 'मोगैम्बो' वाले तंज पर भाजपा का पलटवार, कहा- आप 'मिस्टर इंडिया' की तरह गायब हो गए

Mon, 20 Feb 2023 06:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 20 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि "उद्धव ठाकरे भाजपा नेतृत्व को 'मोगैम्बो' बता रहे हैं। वह यह समझने में फेल हो गए हैं कि वह खुद 'मिस्टर इंडिया' बन गए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra BJP hits back at Uddhav Mogambo line with you have disappeared like Mr India jibe
अमित शाह- उद्धव ठाकरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग द्वारा शिंदे गुट को असली शिवसेना की मान्यता देने और चुनाव चिन्ह धनुष बाण देने के बाद से उद्धव ठाकरे गुट में बैठकों और मंथन का दौर चल रहा है। रविवार को बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। इसके लिए उन्होंने 1980 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के खलनायक 'मोगैंबो' की तुलना अमित शाह से की थी। उद्धव ने शाह को संदर्भित करते हुए कहा था कि अब 'मोगैंबो खुश हुआ'। इसके एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि वह खुद मिस्टर इंडिया बन गए हैं।  

विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
चुनाव आयोग के फैसले का शाह द्वारा स्वागत किए जाने पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि कहा था, 'मोगैंबो खुश हुआ'। वहीं, अब भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि "उद्धव ठाकरे भाजपा नेतृत्व को 'मोगैम्बो' बता रहे हैं। वह यह समझने में फेल हो गए हैं कि वह खुद 'मिस्टर इंडिया' बन गए हैं। मुंबई के बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि आप महाराष्ट्र की राजनीति से लगभग गायब हो गए हैं। अब आपको घर पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


क्या बोले थे अमित शाह
इससे पहले रविवार को कोल्हापुर में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव पर पलटवार किया था। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ प्रचार किया, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए, तो वे सभी विचारधाराओं को भूल गए और शरद पवार के पैरों पर गिर गए और उन्हें सीएम बनाने का अनुरोध किया। भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है और हम अपनी विचारधाराओं को कभी नहीं भूलेंगे। चुनाव आयोग के फैसले पर शाह ने कहा था कि अब ठाकरे को पता चल जाएगा कि सच्चाई किस ओर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 चुनाव आयोग के आदेश पर 'मोगैम्बो' खुश हुआ: उद्धव
बाद में शाह पर पलटवार करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी पार्टियों को अपनी आंखे खुली रखने और सतर्क रहने की जरूरत है। जो शिवसेना के साथ हुआ, जिस तरह से हमारे साथ व्यवहार किया गया, वह आपके साथ भी हो सकता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप मेरे पिता का चेहरा चाहते हैं, लेकिन उनके बेटे का नहीं। मैं आपके साथ आने को तैयार था। जब मैं अपने पिता को दिए वादों को पूरा करना चाहता था, तब आपने मुझे धोखा दिया, तो मैं क्या करता? मैं कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था, लेकिन कांग्रेस और राकांपा ने मुझे मुख्यमंत्री बनने को कहा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव आयोग के आदेश पर 'मोगैम्बो' खुश हुआ।

शिवसेना से ठाकरे परिवार का नियंत्रण खत्म!
बता दें कि बीती 17 फरवरी को चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' नाम और इसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है। साल 1966 में बाल ठाकरे द्वारा बनाई गई शिवसेना पर अब ठाकरे परिवार का नियंत्रण खत्म माना जा रहा है। छह महीने पहले एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग में याचिका दाखिल की थी। जिस पर अब तीन सदस्यों वाले आयोग ने एकनाथ शिंद के पक्ष में फैसला सुनाया है। 


एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नासिक पुलिस ने  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शिंदे धड़े के पदाधिकारी योगेश बेलदार ने रविवार देर रात पंचवटी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत नें आरोप लगाया गया है कि टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान संजय राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी छवि खराब की।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed