फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil tells Supriya Sule to go home and cook, draws NCP

Maharashtra: 'सुप्रिया सुले घर जाकर खाना पकाएं', महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, एनसीपी ने किया पलटवार

Thu, 26 May 2022 03:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 May 2022 03:14 PM IST
सार

पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil tells Supriya Sule to go home and cook, draws NCP
चंद्रकांत पाटिल और सुप्रिया सुले(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को राजनीति में आने के बजाय घर जाकर खाना बनाने के लिए कहा है। उनकी इस टिप्पणी से अब विवाद खड़ा हो गया है। पाटिल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और एनसीपी ने भी पलटवार कर दिया है। बता दें कि पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, सुले ने पार्टी की एक बैठक में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली आए और किसी से मिले। मुझे नहीं पता कि अगले दो दिनों में अचानक क्या हुआ और उन्हें ओबीसी आरक्षण के लिए हरी झंडी मिल गई। वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप राजनीति में क्यों हैं? अगर राजनीति समझ में नहीं आती तो घर जाएं और खाना पकाएं। आप राजनीति में हैं और आपको नहीं पता कि मुख्यमंत्री से कैसे मिलना है? 
विज्ञापन


एनसीपी ने दी प्रतिक्रिया
पाटिल की टिप्पणी पर एनसीपी की राज्य महिला शाखा की अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने उनका नाम लिए बिना कहा कि एक व्यक्ति जिसने एक मौजूदा महिला विधायक को टिकट देने से इनकार किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वे एक महिला सांसद के साथ बदतमीजी कर रहे हैं जिन्हें दो बार संसद रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed