फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Beed Sarpanch murder case Walmik Karad admitted to hospital after complaint of stomach pain

बीड सरपंच हत्या मामला: आरोपी वाल्मिक कराड अस्पताल में कराए गए भर्ती, पेट में दर्द की शिकायत

Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में आरोपी वाल्मिक कराड को कल जहां 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गाया। वहीं दूसरी ओर कराड के पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Maharashtra Beed Sarpanch murder case Walmik Karad admitted to hospital after complaint of stomach pain
वाल्मिक कराड - फोटो : फेसबुक/walmik.karad

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिलें के मस्साजोग में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले ने पूरे राज्यभर की राजनीति को गर्म कर रखा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है। इसी बीच हत्या मामले में आरोपी धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड के पेट में दर्द की शिकायत पर को उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि वाल्मिक कराड को सरपंच देशमुख हत्या मामले बुधवार को कराड की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 
विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारी ने दी जानकारी  
मामले में जानकारी देते हुए अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीड की जेल में ले जाए जाने के बाद कराड ने पेट दर्द की शिकायत की। जेल प्रशासन ने बीड सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों को कल रात इस बारे में एक पत्र लिखा। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने जेल में उनकी जांच की और दवाइयां दीं। लेकिन, दर्द कम न होने पर कराड को बुधवार रात करीब 10.30 बजे सिविल अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


सेमी आईसीयू वार्ड में भर्ती है कराड 
अस्पताल के अधिकारी ने आगे बताया कि वाल्मिक कराड को सेमी आईसीयू वार्ड में रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को बाद में उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जाएगी। सर्जन उनकी जांच कर रहे हैं और आज उनके कुछ टेस्ट किए जाएंगे। इससे पहले बुधवार को एक अधिकारी ने बताया था कि कराड को खांसी, जुकाम और बुखार था और सुबह उन्हें जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
साथ ही इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कराड के वकीलों द्वारा किए गए आवेदन के जवाब में अदालत ने उन्हें जेल में रहते हुए सीपीएपी मशीन का उपयोग करने की अनुमति दी, जो स्लीप एपनिया के इलाज में मदद करती है। 

देशमुख के भाई ने की जमानत नहीं देने की अपील
वहीं मृतक संतोष देशमुख के भाई धनंजय ने बुधवार को अदालत से अपील की थी कि हिरासत में भेजे जाने के बाद भी आरोपियों को जमानत नहीं देने की मांग की थी। साथ ही देशमुख ने पुलिस प्रशासन पर आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगायाय़  


गौरतलब है कि मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed