फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Beed GST official death Wife claims he was harassed at work deceased colleague booked

महाराष्ट्र में GST अधिकारी की मौत: कार में बरामद हुआ शव, भावुक पत्नी बोलीं- प्रताड़ना ने मेरे पति की जान ले ली

Sat, 24 Jan 2026 04:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 04:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बीड जिले में जीएसटी अधिकारी सचिन जाधावर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उनका शव कार में बरामद हुआ। पत्नी मयूरी जाधावर का आरोप है कि लगातार दफ्तर में मानसिक उत्पीड़न और निजी जीवन में धमकियों ने उनके पति को तोड़ दिया, जिससे उन्होंने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Maharashtra Beed GST official death Wife claims he was harassed at work deceased colleague booked
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक जीएसटी अधिकारी के मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी का शव कार में संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ, जिसके बाद से कई सारे सवाल खड़े होने लगे। वहीं मामले में मृतक अधिकारी की पत्नी का कहना है कि दफ्तर में लगातार मानसिक उत्पीड़न और निजी जीवन में मिल रही धमकियों के कारण उनके पति टूट गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक अधिकारी का नाम सचिन जाधावर था।

विज्ञापन


बता दें कि जीएसटी अधिकारी का शव 17 जनवरी को सोलापुर हाईवे पर कपिलधारवाड़ी इलाके में खड़ी एक कार के अंदर मिला था। पुलिस ने उस समय बताया था कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें काम से जुड़ी परेशानियों का जिक्र है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- डराया, धमकाया... बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करके लूटे 23 करोड़: एक महीने तक कैद रखा; अब SC ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
सचिन की पत्नी मयूरी जाधावर शुक्रवार को बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट से मिलने पहुंचीं। भावुक मयूरी ने बताया कि उनके पति को दफ्तर में लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह प्रताड़ना सिर्फ काम तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके परिवार को भी डराया जा रहा था।


मयूरी का आरोप है कि एक बार उनके छोटे बेटे को स्कूल से अगवा करने की कोशिश की गई। एक अन्य घटना में दफ्तर के बाहर सचिन की गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मारी गई और उनके साथ गाली-गलौज की गई। मयूरी ने कहा कि यह सब मेरे पति को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए किया गया। वह अंदर ही अंदर बहुत दुखी हो गए थे।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने में देरी की- मृतक की पत्नी
इसके साथ ही मृतक अधिकारी की पत्नी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने में देरी की और अब तक सुसाइड नोट परिवार को नहीं दिखाया गया। उनका कहना है कि परिवार को सच जानने का हक है।

ये भी पढ़ें:- Telangana: तेलंगाना में 300 आवारा कुत्तों को मारने पर विवाद, सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

न्याय की मांग के लिए धरने पर बैठे परिवार
गौरतलब है कि न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को जाधावर परिवार के कई सदस्य बीड ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिए जाने के बाद ही परिवार ने प्रदर्शन खत्म किया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed