{"_id":"68e23c388885de6a5402b547","slug":"maharashtra-beed-govt-hospital-sees-surge-in-twin-births-delivers-42-sets-in-nine-months-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बीड के सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों की जन्मदर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, नौ महीने में आए 42 केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बीड के सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों की जन्मदर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, नौ महीने में आए 42 केस
Sun, 05 Oct 2025 03:17 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 05 Oct 2025 03:17 PM IST
सार
महाराष्ट्र के बीड जिले के सरकारी अस्पताल में जुड़वां बच्चों का जन्म अब कोई दुर्लभ घटना नहीं रही है। पिछले नौ महीनों में अस्पताल में 42 जुड़वां बच्चों का जन्म हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
आमतौर पर जुड़वां बच्चों के जन्म को पहले एक दुर्लभ घटना माना जाता था लेकिन महाराष्ट्र के बीड जिले के सिविल अस्पताल के लिए यह घटना एक सामान्य सी बात हो गई है। बीड के इस सरकारी अस्पताल में पिछले नौ महीनों में 42 जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
लगातार पैदा हो रहे जुड़वां बच्चे अस्पताल के लिए एक गर्व का विषय बन गया है, क्योंकि प्रसूति वार्ड के कर्मचारियों ने सिजेरियन और प्राकृतिक प्रसव, दोनों का सफलतापूर्वक कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी), जिसमें ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवीएफ) शामिल है, और पारिवारिक इतिहास जुड़वां बच्चों के जन्म में वृद्धि का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में जुड़वां बच्चे होने की संभावना में मामूली वृद्धि हुई है। बीड सिविल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ एलआर तंदले ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में जुड़वां और तीन बच्चों के जन्म की दर निश्चित रूप से बढ़ी है, और पिछले नौ महीनों में हमारे यहां 42 जुड़वां बच्चे पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक विशेष चिकित्सा टीम है जो प्रसव के दौरान और उसके बाद माताओं तथा शिशुओं की व्यापक देखभाल करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन