फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS takes over probe into two terror suspects arrested in Pune

Maharashtra: पुणे से गिरफ्तार दो संदिग्ध इनामी आतंकी मामले की जांच महाराष्ट्र ATS ने संभाली, NIA को भी थी तलाश

Sun, 23 Jul 2023 08:44 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Jul 2023 08:44 PM IST
सार

पुणे की एक अदालत ने दोनों संदिग्ध आतंकियों मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
Maharashtra ATS takes over probe into two terror suspects arrested in Pune
महाराष्ट्र एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे पुलिस द्वारा आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एनआईए को भी थी इनकी तलाश
पुलिस ने दोनों संदिग्धों, जिनकी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को राजस्थान में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए तलाश थी, को मंगलवार तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके से गिरफ्तार किया था। पुणे की एक अदालत ने मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन


दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम
दोनों संदिग्ध मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और ग्राफिक डिजाइनर हैं। पुलिस ने कहा है कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। कोथरुड पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, एनआईए ने दोनों संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने शनिवार को मामला एटीएस को सौंप दिया। एटीएस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि एजेंसी ने शहर पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस अधिकारी ने कहा, अब हम मामले की आगे जांच करेंगे। मंगलवार को पुणे पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद दोनों से शहर पुलिस और एटीएस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के कोथरुड इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी करते समय पुलिस गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। जब उनकी चेकिंग चल रही थी, तभी तीन संदिग्धों में से एक भागने में कामयाब रहा।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध यह जानने के बाद रतलाम से भाग गए थे कि उनका नाम उस आतंकी मामले की जांच में सामने आया है जिसमें अल-सुफा संगठन के कुछ संदिग्ध सदस्यों को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश के शहर से पकड़ा था। वे वहां मुंबई पहुंचे और दो से तीन दिनों तक भिंडी बाजार इलाके में रहे और फिर पुणे के कोंढवा इलाके में गए। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने एक स्थानीय निवासी की मदद से नौकरी भी हासिल की थी।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनकी दोस्ती झारखंड के रहने वाले एक तीसरे व्यक्ति से हुई, जो पुलिस द्वारा पकड़े जाने से भागने में सफल रहा। सूत्रों ने दावा किया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर जयपुर में बम विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed