{"_id":"6350c1ce65f6fa7940647b2b","slug":"maharashtra-ats-arrested-four-pfi-activists-from-panvel","type":"story","status":"publish","title_hn":"PFI: पनवेल से प्रतिबंधित पीएफआई के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, महाराष्ट्र एटीएस ने दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PFI: पनवेल से प्रतिबंधित पीएफआई के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, महाराष्ट्र एटीएस ने दबोचा
Thu, 20 Oct 2022 09:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:04 AM IST
सार
गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन का स्थानीय सदस्य, स्थानीय इकाई का सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। ये पनवेल में बैठक कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Maharashtra ATS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पाबंदी के बावजूद ये सभी संगठन की गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
एटीएस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन का पनवेल सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। ये पनवेल में बैठक कर रहे थे। उन्हें आज सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। पनवेल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है। पूछताछ के बाद चारों को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। एटीएस मामले की आगे जांच कर रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर आईएसआईएस (ISIS) जैसे वैश्विक आतंकी समूहों से संपर्क होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले माह पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से ज्यादा लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन