फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra ats arrest man from ratnagiri for helping terror suspects al sufa

Maharashtra: महाराष्ट्र एटीएस ने रत्नागिरी से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकियों की फंडिंग का आरोप

Sat, 29 Jul 2023 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

रत्नागिरी से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है लेकिन अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य संदिग्ध को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 

विज्ञापन
maharashtra ats arrest man from ratnagiri for helping terror suspects al sufa
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (Anti Terrorist Squad) ने दो संदिग्ध आतंकियों की वित्तीय मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी रत्नागिरी जिले का निवासी है। आरोपी को पूछताछ के लिए एटीएस ने पहले भी हिरासत में लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था। अब जांच के आधार पर आरोपी की संलिप्तता मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कोथरुड पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि पुणे की कोथरुड पुलिस ने बीती 18 जुलाई को दो संदिग्ध आतंकियों को पुणे से गिरफ्तार किया था। संदिग्ध आतंकियों की पहचान मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23 वर्षीय) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। इन्हें शरण देने के आरोप में पुणे पुलिस ने अब्दुल कादिर दस्तगीर पठान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अब रत्नागिरी से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है लेकिन अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य संदिग्ध को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 
विज्ञापन


आतंकियों के पास से मिला विस्फोटक
हाल ही में एटीएस ने पुणे पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है। एटीएस ने कहा है कि संदिग्ध आतंकियों के पास से काला विस्फोटक पाउडर, लैपटॉप, ड्रोन के हिस्से और अरबी में लिखी किताबें बरामद की। संदिग्धों के पास से एक तंबू भी मिला है। माना जा रहा है कि संदिग्ध पुणे के आसपास के जंगलों में रहने के लिए यह तंबू खरीदा गया था। राजस्थान में आतंकवाद के एक मामले में खान और साकी वांछित हैं और एनआईए द्वारा इनकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम के निवासी हैं संदिग्ध आतंकी
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों आतंकी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले हैं और पेश से ग्राफिक डिजाइनर हैं। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। संदिग्ध आतंकी अल-सुफा संगठन के सदस्य हैं और लंबे समय से फरार थे। दोनों संदिग्ध आतंकी पुणे में रहकर नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed