'महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे, ग्रहों को सही जगह रखने की ताकत अभी भी शिवसेना के पास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच जारी गतिरोध फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है। दोनों ही दल अपने-अपने तरीके से शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं और सियासी बयानों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की कुंडली बनाने की ताकत उनकी पार्टी के ही पास है।
संजय राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है।'
Sanjay Raut, Shiv Sena: Anybody who has the majority of 145, be it any politician or MLA, can become the Chief Minister of Maharashtra. Governor will invite whoever has the figure of 145 or the largest party, but even they have to prove majority on the floor of the house. https://t.co/BPjYNRAury
— ANI (@ANI) October 30, 2019
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसके पास भी बहुमत है, वह सरकार बना सकता है। कोई भी नेता या विधायक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है। राज्यपाल उसे बुला सकते हैं, जिसके पास 145 विधायक हों या फिर वह सबसे बड़ी पार्टी हो। मगर इसके बावजूद उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी लगातार जारी है। इसी वजह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। माना जा रहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं।