फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elections Mahayuti Leader Devendra Fadnavis BJP Leader Ashish Shelar

Maharashtra Elections: फडणवीस ही होंगे महायुति के नेता, आशीष शेलार ने कहा- सीट बंटवारे पर भी करेंगे फैसला

Tue, 13 Aug 2024 05:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 05:38 AM IST
सार

आशिष शेलार ने कहा कि मुंबई प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने सीट बंटवारे और विधानसभा सीटों के चयन से संबंधित सभी फैसले लेने का अधिकार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections Mahayuti Leader Devendra Fadnavis BJP Leader Ashish Shelar
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ही नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यही नहीं, तीनों दलों के बीच सहयोगियों के साथ मिलकर सीट बंटवारे का फैसला भी फडणवीस ही करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने और देरी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


आशिष शेलार ने कहा कि मुंबई प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने सीट बंटवारे और विधानसभा सीटों के चयन से संबंधित सभी फैसले लेने का अधिकार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपने का फैसला किया है। शेलार ने बताया कि मुंबई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के महासचिव विनोद तावडे की उपस्थिति में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ विधानसभा के चुनाव की रणनीति और सीट बंटवारा समझौते के अलावा जीत के फार्मूले को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शेलार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री फडणवीस को इस संबंध में सारे अधिकार सौंप दिए गए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय करने, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों के बीच चर्चा करने और रणनीति तय करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे हम समय पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर सकते हैं और उचित समय पर उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed