{"_id":"5d37197f8ebc3e6d1766f48c","slug":"maharashtra-assembly-elections-congress-will-declare-their-candidates-by-end-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: जुलाई अंत तक कांग्रेस करेगी अपने उम्मीदवारों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: जुलाई अंत तक कांग्रेस करेगी अपने उम्मीदवारों का एलान
Tue, 23 Jul 2019 07:58 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 23 Jul 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस जुलाई अंत तक अपने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला लेगी। मुंबई और अन्य जिलों में 29, 30 और 31 जुलाई को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार, चयनित नामों को अंतिम अनुमोदन के लिए दिल्ली मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Congress to begin finalisation of its Maharashtra Assembly election candidates before July end. Aspirants will be interviewed by MPCC leaders on 29, 30 & 31 July in Mumbai & other districts. Post interview, selected names will be sent to Delhi HQ for final approval. pic.twitter.com/z53B8s4OeN
— ANI (@ANI) July 23, 2019विज्ञापन
याद दिला दें कि महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कांग्रेस से बराबर सीटों की मांग की है। दोनों पार्टियों के बीच बीते मंगलवार को इस मामले पर बैठक हुई थी। 288 सीटों वाले इस राज्य में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे। 2019 का लोकसभा चुनाव भी एनसीपी ने कांग्रेस के साथ ही लड़ा था।
विज्ञापन
बदल चुकी हैं परिस्थितियां
इससे पहले 2014 के आम चुनाव में भी एनसीपी कांग्रेस से आगे रही थी। तब भी दोनों पार्टियों ने साथ में ही चुनाव लड़ा था, जिसमें कांग्रेस को दो और एनसीपी को चार सीटें मिली थीं।
20 साल पुराना गठबंधन
इन दोनों पार्टियां का 1999 से गठबंधन है। हालांकि 2014 विधानसभा चुनाव में दोनों ने एक साथ चुनाव नहीं लड़ा था। 2004 के विधानसभा में भी एनसीपी ने कांग्रेस की तुलना में अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनसीपी ने बाद में मुख्यमंत्री पद की भी मांग की थी।