{"_id":"5db1abd18ebc3e015255b2a5","slug":"maharashtra-assembly-election-result-2019-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"फडणवीस का दावा, 15 निर्दलीय विधायक भाजपा में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फडणवीस का दावा, 15 निर्दलीय विधायक भाजपा में होंगे शामिल
Thu, 24 Oct 2019 08:53 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजे आने के बाद कहा कि 15 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इनमें शिवसेना और भाजपा के पूर्व बागी नेता भी शामिल हैं। बता दें कि सीएम फडणवीस नागपुर के दक्षिण पश्चिम सीट से जीत चुके हैं।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क कर भाजपा में शामिल होने की बात कही है। अन्य विधायक भी शामिल होने के लिए तैयार हैं लेकिन इन 15 विधायकों का भाजपा में शामिल होना तय है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भाजपा ने 105 सीटों जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 53 सीटों पर जीत हासिल की है। फडणवीस परली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे की हार से हैरान दिखे।
विज्ञापन