फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election BJP released fourth list of seven candidates

महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने जारी की सात उम्मीदवारों की चौथी सूची, मंत्री विनोद तावडे का टिकट कटा

Fri, 04 Oct 2019 10:55 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra assembly election BJP released fourth list of seven candidates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में से मंत्री विनोद तावडे का टिकट कट गया। साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित को भी टिकट नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



भाजपा द्वारा जारी की इस सूची में काटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसार से प्रदीप पटोले, नासिक पूर्व से राहुल ढिकाले, बोरिवली से सुनील राणे को टिकट दिया गया है। भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहनी खडसे को मुक्ताई नगर से भाजपा ने मैदान में उतारा है। घाटकोपर पूर्व से पराग शाह विपक्षी पार्टियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। भाजपा ने कोलाबा से राहुल नरवेकर को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश मेहता और विनोद तावड़े दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। विनोद तावड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और फडणवीस कैबिनेट में मंत्री हैं। तावड़े बोरीवली सीट से विधायक हैं। 


महाराष्ट्र में जब भी मुख्यमंत्री की रेस में नेताओं का जिक्र होता है, तो तावड़े के नाम की चर्चा की जाती है। उनकी महत्वकांक्षा पर भी सियासी गलियारों में बात की जाती है। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान भी उनके नाम से जुड़ी इन चर्चाओं से नाखुश है।



प्रकाश मेहता की बात की जाए तो इन्हें भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था। मेहता घाटकोपर पूर्व सीट से विधायक हैं और भाजपा ने इस बार इस सीट पर पराग शाह को उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed