फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election aaditya thackeray on cm face maha vikas aghadi news in hindi

Maharashtra: 'सीएम पद के लिए महाविकास अघाड़ी में कोई टकराव नहीं', विधानसभा चुनाव पर आदित्य ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 04 Sep 2024 05:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी, तब सीट बंटवारा होगा। बैठक में हर चीज को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Maharashtra assembly election aaditya thackeray on cm face maha vikas aghadi news in hindi
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए महाविकास अघाड़ी पार्टियों के बीच कोई टकराव नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति गठबंधन को सत्ता से हटाना ही विपक्षी गठबंधन का लक्ष्य है। भारी बारिश के कारण छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों के क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा करने से पहले ठाकरे ने चिकलथाना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "यह स्पष्ट है कि हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है। यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है। हम वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।" हालांकि, शरद पवार ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन चुनाव के बाद होगा। उनके इस बयान को लेकर आदित्य ठाकरे से सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "यह ठीक है। चर्चा की जाएगी। कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं लड़ रहा है।"
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, "सीटों को लेकर रस्साकशी होने की उम्मीद है। हर कोई सभी सीटों पर दावा कर सकते हैं।" सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि शासक मुंबई को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुंबई में कुल 256 सॉल्टपैन उद्योगपति गौतम अदाणी को दे दिए गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जब महाविकास अघाड़ी की बैठक होगी, तब सीट बंटवारा होगा। बैठक में हर चीज को लेकर चर्चा होगी। हम 288 सीटों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि महाराष्ट्र में भ्रष्ट और कमीशन खोर सरकार को बाहर कर दिया जाए। यही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। योग्यता के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। हम इसपर काम कर रहे हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed