{"_id":"671b18788d8942336a061203","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-zeeshan-siddiqui-joins-ncp-news-in-hindi-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बाबा सिद्दीकी के बेटे राकांपा में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बाबा सिद्दीकी के बेटे राकांपा में हुए शामिल
Fri, 25 Oct 2024 12:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:32 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल भी विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में राकांपा में शामिल हो गए। राकांपा में शामिल होने के बाद संजयकाका पाटिल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राकांपा महायुति का हिस्सा है।
विज्ञापन
जीशान सिद्दीकी राकांपा में शामिल
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले दिवंगत राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी अब राकांपा में शामिल हो चुके हैं। राकांपा में शामिल होने के बाद ही पार्टी ने पूर्व बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से जीशान की उम्मीदवारी की घोषणा की। उनके अलावा भाजपा के पूर्व सांसद संजयकाका पाटिल और निशिकांत दुबे भी विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में राकांपा में शामिल हो गए।
राकांपा में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही भावुक वाला दिन है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का धन्यवाद करता हूं। इन्होंने इस कठिन समय में मुझ पर विश्वास किया। मुझे बांद्रा ईस्ट से नामांकन मिला है। मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं पूर्वी बांद्रा से दोबारा जरूर जीतूंगा।"
निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं आज अपने नेता देवेंद्र फड़णवीस के निर्देश पर राकांपा में शामिल हो गया। मुझे भाजपा से राकांपा में आना पड़ा, क्योंकि इस्लामपुर विधानसभा सीट राकांपा के पास चली गई। मैं राकांपा के टिकट पर इस्लामपुर सीट से जीत हासिल करूंगा।"
राकांपा में शामिल होने के बाद संजयकाका पाटिल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "राकांपा महायुति का हिस्सा है। हमारे जिले की इस्लामपुर सहित दो सीटें एनसीपी (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए) में चली गईं। मुझे चुनाव लड़ना था, इसलिए मैं राकांपा में शामिल हो गया।" इन दोनों नेताओं के राकांपा में शामिल होने से पहले पार्टी ने वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल को नासिक जिले के येओला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। भुजबल के भतीजे समीर भी नासिक के नंदगांव निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के मौजूदा विधायक सुहास कांडे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Maharashtra: Son of late NCP leader Baba Siddique, former Mumbai Youth Congress president Zeeshan Siddiqui joins the NCP in Mumbai.
विज्ञापन विज्ञापन
NCP announces Zeeshan Siddiqui as party candidate from Bandra East Constituency for #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/EgjoHht4Lx — ANI (@ANI) October 25, 2024
निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं आज अपने नेता देवेंद्र फड़णवीस के निर्देश पर राकांपा में शामिल हो गया। मुझे भाजपा से राकांपा में आना पड़ा, क्योंकि इस्लामपुर विधानसभा सीट राकांपा के पास चली गई। मैं राकांपा के टिकट पर इस्लामपुर सीट से जीत हासिल करूंगा।"
राकांपा में शामिल होने के बाद संजयकाका पाटिल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "राकांपा महायुति का हिस्सा है। हमारे जिले की इस्लामपुर सहित दो सीटें एनसीपी (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए) में चली गईं। मुझे चुनाव लड़ना था, इसलिए मैं राकांपा में शामिल हो गया।" इन दोनों नेताओं के राकांपा में शामिल होने से पहले पार्टी ने वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल को नासिक जिले के येओला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। भुजबल के भतीजे समीर भी नासिक के नंदगांव निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के मौजूदा विधायक सुहास कांडे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन