{"_id":"672c7df7e69db572220625bf","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-rahul-gandhi-using-red-book-to-seek-help-from-urban-naxals-alleges-fadnavis-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'राहुल गांधी शहरी नक्सलियों से मदद लेने के लिए लाल किताब का इस्तेमाल कर रहे', फडणवीस का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'राहुल गांधी शहरी नक्सलियों से मदद लेने के लिए लाल किताब का इस्तेमाल कर रहे', फडणवीस का आरोप
Thu, 07 Nov 2024 02:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:16 PM IST
सार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों के दौरान लाल रंग के कवर वाले संविधान के संक्षिप्त संस्करण दिखाते रहे हैं। नागपुर मे बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान गांधी ने एक कार्यक्रम में लाल रंग के कवर वाली संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर प्रदर्शित की थी। इसी को लेकर फडणवीस ने निशाना साधा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र में चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी जोरों पर है। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहरी नक्सलियों का समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल इसके लिए अपने हाथ में लाल किताब लेकर अराजक तत्वों की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों के दौरान लाल रंग के कवर वाले संविधान के संक्षिप्त संस्करण दिखाते रहे हैं। नागपुर बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान गांधी ने एक कार्यक्रम में लाल रंग के कवर वाली संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर प्रदर्शित की थी। यहां उन्होंने एक बार फिर जाति जनगणना कराने के लिए आवाज उठाई। राज्य में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं।
देश में जाति जनगणना की मांग वाले नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पूछे जाने पर फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत से कहा, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ शहरी नक्सलियों के प्रति उनके झुकाव के बारे में दो दिन पहले लगाए गए मेरे आरोप सच साबित हुए। उन्होंने लाल किताब दिखाई और शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों से (राजनीतिक रूप से) मदद लेने की कोशिश की।’’
विज्ञापन
फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी या तो उन्हें चेतावनी दे रहे थे या उनसे मदद मांग रहे थे। राहुल गांधी अक्सर इस तरह का नाटक करते रहते हैं। वह हर रोज किसी न किसी तरह से संविधान का अपमान करते हैं।’’ भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल गांधी ने देश के संविधान का अनादर दिखाया है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन