{"_id":"670e03f0065fbbe286056715","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-ncpscp-leader-sharad-pawar-attacks-jibe-on-his-age-says-he-will-not-stop-ne-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चुनाव के एलान से ठीक पहले शरद पवार बोले- चाहे 84 का हो जाऊं या 90 साल का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चुनाव के एलान से ठीक पहले शरद पवार बोले- चाहे 84 का हो जाऊं या 90 साल का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं
Tue, 15 Oct 2024 11:26 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:26 AM IST
सार
हाल ही में जब शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनके सामने एक बोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसमें पवार की उम्र को लेकर तंज कसा गया था।
विज्ञापन
शरद पवार।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान होने ही वाला है। इन चुनावों में महायुति को टक्कर देने के लिए महाविकास अघाड़ी ने कमर कस ली है। खासकर राज्य के अनुभवी नेताओं ने आगे आकर अपने दलों की कमान संभाल ली है। इनमें सबसे आगे राकांपा-एससीपी के नेता शरद पवार का नाम है, जिन्होंने अपनी उम्र और राजनीति को लेकर अहम बयान दिया है। पवार ने कहा है कि वे चाहे 84 वर्ष के हो जाएं या 90 साल के, वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाते।
शरद पवार ने क्यों दिया ये बयान?
दरअसल, हाल ही में जब शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनके सामने एक बोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसमें पवार की उम्र को लेकर तंज कसा गया था। इसमें लिखा था- 84 साल पुराना। वृद्धावस्था को लेकर इस कटाक्ष पर शरद पवार ने यह बात कही।
क्या है शरद पवार का पूरा बयान?
शरद पवार ने उस पोस्टर को लेकर ही अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "आप चिंता न करें। हमें बहुत दूर तक जाना है। ये बूढ़ा आदमी रुकेगा नहीं। चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90 का। ये बूढ़ा आदमी तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं पहुंचा देता।"
विज्ञापन
आज होगा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान
चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान होगा। ईसी आज ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भी कर सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन