{"_id":"671b1d20fe9403082909c560","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-ncp-ajit-pawar-release-second-list-of-candidates-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: NCP उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान समेत भाजपा को दो पूर्व सांसदों को टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: NCP उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान समेत भाजपा को दो पूर्व सांसदों को टिकट
Fri, 25 Oct 2024 11:05 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:05 AM IST
सार
महाराष्ट्र चुनाव के लिए अजित पवार की एनसीपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। सूची के तहत बांद्रा पूर्व से पार्टी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र चुनाव के लिए अजित पवार की पार्टी एनसीपी (राकांपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। सूची के तहत बांद्रा पूर्व से पार्टी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने इस्लामपुर से निशिकांत पाटील, अणुशक्ति नगर से सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि सना मलिक एनसीपी के दागी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। एनसीपी की इस लिस्ट में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व सांसदों का भी नाम है।
पहली सूची में था 38 उम्मीदवारों का नाम
अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (राकांपा) ने एक दिन पहले ही 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में पार्टी प्रमुख अजित पवार, छगन भुजबल और दिलीप वाल्से पाटील जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम था। अजित पवार बारामती सीट से, छगन भुजबल येवला सीट से और दिलीप वाल्से पाटील आंबेगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी धनंजय मुडे को परली, नरहरी झिरवाल को दिंडौरी सीट से उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा भी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। अभी तक राज्य की 288 सीटों में से भाजपा ने 99 सीटों पर, शिवसेना ने 40 सीटों पर और अजित पवार की राकांपा ने 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सीएम एकनाथ शिंदे जीत का चौका लगाने के लिए एक बार फिर कोपरी पाचपाखाड़ी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे तो वहीं पार्टी ने पैठण से विलास संदिपान भूमरे को चुनावी मैदान में उतारा है। सूची में पार्टी ने मालेगांव, चांदीवली, बुलढाणा जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
नांदेड़ से लोकसभा चुनाव हारने वाले पूर्व भाजपा सांसद प्रताप चिखलीकर को लोहा विधानसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के पूर्व सांसद संजय काका पाटिल को भी राकांपा ने टिकट दिया है। वे भी शुक्रवार को राकांपा में शामिल हो गए। पाटिल आम चुनाव में सांगली से चुनाव हार गए थे। संजय काका पाटिल का मुकाबला राकांपा (एसपी) उम्मीदवार रोहित पाटिल से होगा, जो दिवंगत राकांपा नेता आर. आर. पाटिल के पुत्र हैं। यह मुकाबला सांगली जिले के तासगांव-कवठे महांकाल निर्वाचन क्षेत्र में होगा।NCP releases its second list of candidates for #MaharashtraElection2024
विज्ञापन
Sana Malik, daughter of Nawab Malik to contest from Anushakti Nagar. Zeeshan Siddiqui from Bandra East pic.twitter.com/XGJUIPsaV8विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 25, 2024