{"_id":"6731f02ec9a8b470740a978d","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-election-officials-checked-uddhav-thackeray-s-bag-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चुनाव अधिकारियों ने चेक किया उद्धव ठाकरे का बैग, पूर्व CM ने पूछा- अफसर PM मोदी की जांच करेंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चुनाव अधिकारियों ने चेक किया उद्धव ठाकरे का बैग, पूर्व CM ने पूछा- अफसर PM मोदी की जांच करेंगे?
Mon, 11 Nov 2024 05:23 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:23 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना (यूबीटी)
- फोटो : X / @ShivSenaUBT_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सियासत तेज हो चली है। शिवसेना नेता और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने अब नया मामला उठाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि जब वह यवतमाल में प्रचार करने गए तो यहां पर सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से पूछा कि क्या वे पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बैग की जांच करेंगे?
ध
यवतमाल के वानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब वह हेलीकॉप्टर से वानी पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि वे उनकी जांच करने वाले अधिकारियों की जेब और पहचान पत्र को जांचें। ठाकरे बोले कि मैं चुनाव अधिकारियों से नाराज नहीं हूं। वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मैं भी अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। उन्होंने पूछा कि जिस तरह से आपने मेरे बैग की जांच की, क्या आपने मोदी और शाह के बैग की भी जांच की?
उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच नहीं की जानी चाहिए? ये सब फालतू की चीजें चल रही हैं, मैं इसे लोकतांत्रिक नहीं मानता, यह लोकतंत्र नहीं है। क्योंकि लोकतंत्र में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। यदि चुनाव अधिकारी सत्तारूढ़ गठबंधन नेताओं के बैग की जांच नहीं करते हैं, तो शिवसेना (उद्धव) और महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ता उनकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस और चुनाव आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए क्योंकि मतदाताओं को भी यह अधिकार है कि जब सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए आएं तो उनके बैग की भी जांच की जाए।
महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन