फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 Devendra Fadnavis statement Sanjay raut reaction BJP leader news in hindi

Maharashtra: 'धर्मयुद्ध' वाले बयान पर राउत ने फडणवीस को कहा धर्मद्रोही; मराठों पर टिप्पणी कर घिरे भाजपा विधायक

Sat, 16 Nov 2024 01:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Nov 2024 01:21 PM IST
सार

संजय राउत ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस ने पाकिस्तान में भारतीय ध्वज फहराने का दावा किया था। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव हो रहा है और यह महाराष्ट्र में हो रहा है, पाकिस्तान का इससे क्या लेना-देना है? पहले पीओके में जाकर झंडा फहराओ।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 Devendra Fadnavis statement Sanjay raut reaction BJP leader news in hindi
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पलटवार किया। उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को धर्मद्रोही बताया। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना(यूबीटी) नेता ने कहा कि जब भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तब वे धर्मयुद्ध की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और भाजपा का एक अलग धर्म है। वे केवल हिंदू मुस्लिम विभाजन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि फडणवीस ने यह भी दावा किया था कि वे पाकिस्तान में भारतीय ध्वज फहराएंगे, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव में पाकिस्तान का क्या लेना-देना। 
विज्ञापन


फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान पर संजय राउत का पलटवार
मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र चुनाव में वे झारखंड जाकर धर्मयुद्ध की बात करते हैं। महाराष्ट्र में केवल एक ही धर्म है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत है। एकनाथ शिंदे और भाजपा का एक अलग धर्म है। वे केवल हिंदू मुस्लिम विभाजन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जब उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तब वे धर्मयुद्ध की बाते करने लगते हैं।"
विज्ञापन


संजय राउत ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस ने पाकिस्तान में भारतीय ध्वज फहराने का दावा किया था। उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव हो रहा है और यह महाराष्ट्र में हो रहा है, पाकिस्तान का इससे क्या लेना-देना है? पहले पीओके में जाकर झंडा फहराओ। आपलोगों ने बहुत वादें किए। आपने धर्म पर बात की, लेकिन आप वास्तव में उसके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। आप धर्मद्रोही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर वोट जिहाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं से वोटों के धर्मयुद्ध से इसका मुकाबला करने की अपील की। फडणवीस ने कहा, "राज्य में वोट जिहाद हो रहा है। वोट जिहाद का नारा दिया गया और आपलोगों ने वीडियो में सुना होगा कि इस वोट जिहाद का नेता कौन है। मैं आपलोगों को बताना चाहता हूं कि अगर वे वोट जिहाद करते हैं तो हम वोट का धर्मयुद्ध करेंगे। एक हैं तो सेफ हैं।"

मराठों पर टिप्पणी कर घिरे भाजपा विधायक
चुनाव प्रचार के दौरान अपनी टिप्पणियों के कारण भाजपा सांसद और पूर्व राज्य मंत्री बाबनराव लोनिकर मराठों के निशाने पर आ गए। 12 नवंबर को जालना के परतूर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान उनकी टिप्पणी ने मराठा कोटा के कार्यकर्ता मनोज जरांगे को गुस्सा दिला दिया। इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के बाबनराव लोनिकर, शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार आसाराम बोराडे और कांग्रेस के बागी सुरेश जेठलिया के बीच मुकाबला है। बता दें कि जालना मराठा आरक्षण आंदोलन केंद्र रहा है। रैली के दौरान लनिकर ने कहा कि मराठा समुदाय की ताकत उंगलियों पर गिनी जा सकती है। उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर मराठा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 


बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed