फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly election 2024 Devendra Fadnavis lashes out at opposition over comments on his wife

Maharashtra: अपनी पत्नी पर कन्हैया कुमार की टिप्पणी पर भड़के फडणवीस, कहा- विपक्ष को पानी में डूब जाना चाहिए

Fri, 15 Nov 2024 01:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार को भीष्म पितामाह बताया। उन्होंने कहा कि शरद पवार राजनीतिक दलों और परिवारों को तोड़ने में भीष्म पितामाह थे। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly election 2024 Devendra Fadnavis lashes out at opposition over comments on his wife
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की विवादास्पद टिप्पणियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भाजपा नेता फडणवीस ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हुए कहा कि विपक्ष को मालूम चल गया कि वे महायुति को हरा नहीं सकते हैं, इसलिए उनपर और उनकी पत्नी अमृता पर निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि सत्य की ही जीत होगी। फडणवीस ने कहा कि जिस तरह से उनकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई, इसे देखते हुए विपक्ष को पानी में डूब जाना चाहिए। उन्होंने इस कृत्य को शर्मनाक बताया। 
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना 
एक साक्षात्कार में देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री गलत नहीं कहते कि महिलाओं के विकास और महिलाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक सुधारों पर ध्यान देना चाहिए। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार अपने द्वारा की गई किसी भी जांच में मेरे खिलाफ कुछ नहीं सकें। मेरी पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील डालने के बाद उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत हमले शुरू हमले शुरू कर दिए।" उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति मेरे पत्नी के खिलाफ किए गए विवादित टिप्पणियों को देखेगा को वह शर्मिंदा होगा। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि राजनीति में संयम बनाकर रखना होगा।"
विज्ञापन


फडणवीस ने आगे कहा, "जिस तरह से उन्होंने मेरी पत्नी के खिलाफ मीम्स बनाए और टिप्पणियां की उन्हें पानी में डूब जाना चाहिए। अगर आपको लड़ना है तो सामने आकर लड़ो। यह किस तरह की लड़ाई है? मैं इस मामले में बहुत धैर्यवान हूं। मैं उनकी लड़ाई समझता हूं और इसमें मैं उन्हें हरा दूंगा।" भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार को भी लेकर प्रतिक्रियी दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार राजनीतिक दलों और परिवारों को तोड़ने में भीष्म पितामाह थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अगले हफ्ते चुनाव
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed