फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra assembly election 2019 Amit shah says Highest OBC MP and MLA in BJP

देश में सबसे ज्यादा ओबीसी सांसद और विधायक आज भाजपा में : शाह

Sun, 20 Oct 2019 05:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Oct 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
maharashtra assembly election 2019 Amit shah says Highest OBC MP and MLA in BJP
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य के नंदुरबार जिले के नवापुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पिछडे़-आदिवासियों के लिए काम न करने का आरोप लगाया और कहा कि आज देश की विधानसभाओं में सबसे ज्यादा जनजातीय और ओबीसी विधायक भाजपा से हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनजातीय ब्लाकों में प्रधानमंत्री ने एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत की है। एकलव्य जनजाति समाज की आन-बान, शान का प्रतीक हैं। शाह ने कहा कि हमें गर्व है कि मोदी सरकार को देश के आदिवासियों और ओबीसी समाज ने चुना है। इसीलिए देश की संसद और विधानसभाओं में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि देश के 115 आदिवासी जिले, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए थे, उनके विकास की शुरुआत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से नरेंद्र मोदी की देखरेख में हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी गरीब के घर से हैं, इसलिए  उन्हें गरीब की परेशानी मालूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर राहुल गांधी पर बोला हमला

शाह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं, अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि यह शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।



उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि शरद पवार हंसते हैं और कहते हैं कि मोदी जी और अमित शाह शौचालय को विकास कहते हैं। अरे, पवार जी, जिस घर में शौचालय नहीं होता और मां-बहनों, बच्चियों को खुले में जाना पड़ता है, तब उनकी शर्मिंदगी आपको महसूस नहीं होगी क्योंकि आपके बच्चों ने भी कभी गरीबी नहीं देखी।  शाह ने कहा कि हमने देश में 10 करोड़ और नंदूरबार जिले में 1.67 लाख गरीब माताओं-बहनों को शौचालय देने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed