फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2019: Amit Shah Rally Today live updates, against Congress NCP

महाराष्ट्र में बोले अमित शाह, मोदी-मोदी के नारों से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है

Sun, 13 Oct 2019 01:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2019: Amit Shah Rally Today live updates, against Congress NCP
रोड शो करते अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सतारा में चुनावी सभा के दौरान शाह ने कहा कि "मोदी-मोदी के नारों से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। अरे कांग्रेस वालों, ये विदेश में जो नारे लग रहे हैं, ये मोदी जी के लिए नहीं लग रहे हैं, ये देश के 125 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं।" अमित शाह ने इसके बाद शिरूर में रोड शो किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन





वहीं, महाराष्ट्र के कोल्हापुर और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश और महाराष्ट्र की जनता ने मोदीजी को 300 से अधिक सीटें दे दीं और मोदी जी ने संसद के पहले ही सत्र में 70 साल से देश की जनता के सीने में कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर जो कसक थी, उसे पांच अगस्त को उखाड़ फेंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने किया वो दूसरे पीएम नहीं कर सके

अमित शाह ने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री वह नहीं कर सके, जो इन 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने कर दिखाया। मोदीजी ने एयर स्ट्राइक कराई, बालाकोट के आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए, सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। लेकिन राहुल गांधी उन्हें कहते हैं कि आप चोला ओढ़ कर खून की दलाली करते हैं। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद देश में पहला चुनाव होने जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता के सामने दो विकल्प हैं एक ओर मोदी जी, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना खड़ी है, तो दूसरी ओर राहुल बाबा और शरद पवार जी हैं। इन दोनों के बीच में महाराष्ट्र की जनता को निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि आपके सामने दो विकल्प हैं लेकिन आप मजबूत सरकार चुनें। 


गिनाए भाजपा सरकार के काम

महाराष्ट्र में फडनवीस सरकार के काम गिनाते हुए भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में मुद्रा योजना के अंतर्गत चार लाख लोगों को लगभग  52 हजार करोड़ रूपये के लोन दिए गए। जन धन योजना के अंतर्गत गरीबोंं खाते खोले गए। भाजपा सरकार ने 15 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई और 40 लाख गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए। उन्होंने एक बार फिर देवेंद्र फडनवीस की अगुवाई में प्रदेश में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed